महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार है चरम सीमा पर-अध्यक्ष प्रवीण चन्द पाण्डेय
संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण चन्द पाण्डेय के नेतृत्व में गन्ना किसानो को समस्याओ एंव पराली जलाने में दर्ज हुए मुकदमें को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं एवं किसानो, नौजवानो ने मेंहदावल बाईपास पर एक नुक्कड़ सभी के बाद सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने पैदल मार्च करते हुए महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित छः सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान एवं प्रदेश सचिव देवेन्द्र निषाद उपस्थित रहे। नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए जुबेर खान ने कहा कि आज देश एवं प्रदेश में किसानों की हालत बहुत दयनीय है। किसान अपने उपज का उचित मूल्य नही पा रहा है बेरोजगारी एवं महगाई अपने चरम पर पहुॅच गया है। देश मे ंनौकरियाॅ खत्म की जा रही है। लोगो के जेब में पैसे नही है। नोटबन्दी के बहाने देश के कंगाल करने वाली मोदी एवं योगी सरकार को उखाड़ फेकने का कार्य सोनिया गाॅधी एवं प्रियंका गाॅधी के नेतृत्व में शुरू हो चुका है। नुक्कड़ सभी को सम्बोधित करते हुए प्रवीण चन्द पाण्डेय ने कहा कि गन्ना किसानो एवं जिले की जनता की समस्याओ को लेकर मेरा परिवार हमेशा लड़ता रहा है। उसी क्रम में आज जिलाध्यक्ष की से गन्ना किसानो की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरा है जो प्रियंका के नेतृत्व में तब तक चलता रहेगा जब तक हम किसानो को न्याय नही दिला देते है। उन्होने महंाई पर चर्चा करते हुए कहा कि आम जनता की थाली से प्याज, लेहसुन, आलू, सब्जिया, गायब हो चुकी है। बेरोजगारी एवं महिलाओं पर अत्याचार तेजी से बढ़ रहा है। केन्द्र की सरकार हिन्दू, मुस्लिम, भारत-पाकिस्तान एवं धर्म पर बहस कराके जनता की मूल समस्याओं को दबा रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को दबने नही देगी बल्कि जनता की आवाज को सड़क से लेकर संसद तक उठा कर उन्हे न्याय दिलने का काम करेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय सिंह, जिया अंसारी, सुनील पाण्डेय, विजय कुमार शुक्ला, शान्ती देवी, भुनेश्वर भारती, र्देश पाठक, गुड्डू उपाध्याय, राजीव गुप्ता, संजय चैधरी, चमन सिंह, शेषनाथ मौर्या, दयाराम चैधरी, रमेश चैधरी, अहमद कमाल, सत्येन्द्र पाण्डेय, महेन्द्र कन्नौजिया, राणा प्रताप सिंह, अशोक सिंह, राममूरत, राजीव गोंड, को0 नजरी, फूलदेव यादव, स्वतन्त्र श्रीवास्तव, संजय लाल, सुरेन्द्र पाल, शम्भू पाण्डेय, चन्द्रमणी तिवारी, आशीष उपाध्याय, अरूण पाण्डेय, विकास, घनश्याम मिश्रा सहित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एंव पदािधकारी उपस्थित रहे।
पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयास का किये प्रशंसा संतकबीरनगर। नगर पंचायत मगहर कस्बा में स्थापित एम0आर0एफ0 सेन्टर की स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुॅची नगर पंचायत अध्यक्षा मगहर श्रीमती अनवरी बेगम ने एफ0आर0एफ0 सेन्टर की प्रशंसा करते हुए कहा कि यूनिट स्थापना से पर्यावरण को सुरक्षित रखने का एक अच्छा इन्तजाम है। उन्होंने सेन्टर के अधिकारियों एवं कार्य करने वाले कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि नगर पंचायत मगहर उनके सहयोग के लिए सदैव खड़ी है। जो भी उनकी जरूरत होगी वह नियमानुसार पूरा किया जायेगा। उन्होंने मगहर नगर पंचायत के निवासियों से अपील किया है कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें। घरों में कूड़ा गीला व सूखा अलग-अलग रखे व पॉलिथीन के प्रयोग से बचे। अपने अगल-बगल पड़ोसियों को भी जागरूक करें। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि/पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नूरूज्जमा अंसारी, सभासद अवधेश सिंह, सभासद कृष्ण चन्द, सभासद अतुल श्रीवास्तव, सभासद प्रतिनिधि असअद, सभासद प्रतिनिधि अहमद अली, सभासद प्रतिनिधि सुहेल अहमद, बेलहर सभासद मोहम्मद समीर, लिपिक संजय दूबे, आलोक कुमार, विशा...