संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास इण्टर कालेज खलीलाबाद स्थित अरविन्द आडिटोरियम में शुक्रवार को जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न विषयो पर वैज्ञानिक प्रतिदर्श प्रस्तुत किये गये। प्रदर्शनी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बच्चो में विज्ञान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने पर जोर देते हुए उन्हे तर्कपूर्ण निष्कर्ष पर पहुॅचने की नसीहत दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मण्डल मनोज द्विवेदी ने बच्चो में परस्पर वैज्ञानिक प्रतियोगिता को आवश्यक बताया। कार्यक्रम को उप शिक्षा निदेशक बस्ती मण्डल डा0 ओम प्रकाश मिश्र ने संबोधित किया। मुख्य आयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन औचित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चो के भीतर क्यो-कहाॅ और कैसे की जिज्ञासा ही उन्हे वैज्ञानिकता की ओर अग्रसर करती है। इस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में हीरालाल रामनिवास इण्टर कालेज के अंकित साहू प्रथम स्थान एवं स्तुति द्वितीय स्थान तथा कृषक औद्योगिक पाल इण्टर कालेज हरिहरपुर के ओम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में नेशनल इण्टर कालेज मूडाडीहा वेग के फैयाज अहमद ने प्रथम स्थान, रामेश्वर प्रसाद मौर्य स्मा0 इण्टर कालेज ठकुरा डाड़ी धनघटा के प्रहलाद द्वितीय तथा इसी विद्यालय के अरूण कुमार तृतीय स्थान पर रहे। समापन समारोह को विद्यालय के प्रधानाचार्य उदयभान सिंह एवं प्रधानाचार्या श्रीमती निशा यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को वरिष्ठ प्रवक्ता संत मोहन त्रिपाठी ने संचालित किया। इस अवसर पर मनोज कुमार मिश्र, इन्देश धर दूबे, अभिषेक सिंह, योगेन्द्र सिंह, आयोजन समन्वयक सुनील कुमार, अखिलेश कुमार सिंह, दिनेश यादव, ज्ञान प्रकाश राय, नन्दा चैधरी, डा0 राकेश कुमार सिंह, अरूण कुमार ओझा सहित शिक्षक एवं विद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।