संतकबीरनगर। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने अधीनस्थ जनपद स्तरीय अधिकारियो को निर्देश दिया है कि फरियादियो के प्रार्थना पत्र के निस्तारण में तेजी लाए और पारदर्शिता रहे। श्री गुप्त मंगलवार को मेंहदावल तहसील सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए उक्त निर्देश दिया। उन्होने कहा कि फरियादी बहुत ही आपेक्षा के साथ न्याय लेने के लिए अधिकारियो के समक्ष प्रस्तुत होता है। ऐसे परिस्थिति में उनके साथ मधुर व्यवहार तथा उनकी समस्याओ को गम्भीरता से सुना जाय और लिखित शिकायत का निस्तारण करते हुए उनके मोबाइल पर सूचना दी जाय। निस्तारण में लापरवाही न बरती जाय। उन्होने थानाध्यक्षो को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व निस्तारण में पुलिस राजस्व के अधिकारी को अपने साथ रखे शांति व्यवस्था बनाये जाने के लिए वह मुस्तैदी से स्थल पर रहे। जमीनी विवाद के मामले स्वंय निपटाने का प्रयास न करें। आज जनपद के खलीलाबाद, मेंहदावल व धनघटा तहसील पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 72 मामले प्रस्तुत हुए जिनमें 11 मामलो का निस्तारण किया गया, धनघटा तहसील में 79 मामले प्रस्तुत हुए जिनमें 6 का निस्तारण उप जिलाधिकारी धनघटा प्रमोद कुमार के समक्ष हुआ। उसी तरह खलीलाबाद तहसील में दर्जनो शिकायती पत्र फरियादियो ने प्रस्तुत किया। इस प्रकार जनपद में अधिक संख्या में शिकायती संख्या का भरमार लग गया। जिलाधिकारी ने सभी शिकायती प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किये जाने का निर्देश दिया। मेंहदावल में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रभारी पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी प्रेम प्रकाश अजोर, तहसीलदार प्रियंका चैधरी, सीओ मेंहदावल गयादत्त मिश्र सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रणविजय सिंह की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ तथा मुख्य विकास अधिकारी बब्बन उपाध्याय की अध्यक्षता में धनघटा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।