पूर्व सांसद भालचन्द्र यादव के अन्तिम दर्शन में सांसद प्रवीण निषाद, पूर्व मंत्री राम प्रसाद चैधरी, एमएलसी सनी यादव, विधायक खलीलाबाद जय चैबे, मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल, सूर्या एकेडमी के प्रबन्धक डा0 उदय प्रताप चतुर्वेदी, सपा वरिष्ठ नेता जयराम पाण्डेय सहित विभिन्न राजनैतिक दलो के नेता हुए शामिल।
पैतृक गांव भगता में हजारो का हुजूम विभिन्न राजनैतिक दलो के नेताओ सहित सभ्रान्त नागरिक, समाजसेवी, शुभचिन्तक व विभिन्न जनपदो से आये नेताओ ने उनके शव पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्वाजलि।
संतकबीरनगर। लोकसभा क्षेत्र खलीलाबाद के रहे पूर्व सांसद भालचन्द्र यादव का निधन मेंदाता गुड़गाव हरियाणा में शुक्रवार को हो गया था। यह खबर आते ही पूरे जनपद में शोक की लहर में डूब गया। हर व्यक्ति की जुबान पर सिर्फ एक ही बात की भालचन्द्र जैसा नेता अब नही मिलेगा। जिले में चैमुखी विकास के लिए हमेशा सक्रिय भूमिका निभाने वाले भालचन्द्र यादव ने जहाॅ जनपद का सृजन कर न्यायालय, जिलाधिकारी को बैठाया वही कई महत्वपूर्ण पुल व सड़क का निर्माण कर लोगो को उपहार दिया तथा कई महत्वपूर्ण ट्रेनो का ठहराव कर खलीलाबाद की जनता को सुविधा प्रदान किया। शनिवार को सुबह जैसे ही भालचन्द्र यादव के पैतृक गांव भगता में एम्बुलेन्स से उनका शव आया हजारो की संख्या में जनसैलाब उमड़ा रहा। उन्हे एक झलक देखने के लिए कि उनके चेहरे का दर्शन हो जाय। सबकी आॅखे नम रही सभी ने उनके शव पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वाजलि दी। उनके अन्तिम यात्रा में विभिन्न राजनैतिक दलो के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। भगता से धनघटा तक उनके चाहने वालो का जमावड़ा सड़क पर लगा रहा। उनका अन्तिम संस्कार बिड़हल घाट पर किया गया। वहाॅ भी हजारो की भीड़ जमी रही। सभी ने नम आॅखो से उन्हे श्रद्वाजलि दी। उनके आवास पर पूर्व सांसद एवं पूर्व राज्यमंत्री राम प्रसाद चैधरी, पूर्व सांसद लालमणि प्रसाद, खलीलाबाद सदर विधायक दिग्विजय नारायण जय चैबे, मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल, पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, एमएलसी सनी यादव, सूर्या एकेडमी के प्रबन्धक डा0 उदय प्रताप चतुर्वेदी, पूर्व विधायक भगवान दास, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, पूर्व विधायक अलगू चैहान, पूर्व विधायक दशरथ चैहान, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहमद, शोएब अहमद नदवी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सपा गौहर अली खाॅ, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, भूपेन्द्र सिंह चैधरी, ब्रम्हशंकर भारती, नित्यानन्द यादव, इन्दल यादव, के0डी0 यादव, जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, सुग्रीव यादव, श्रीचन्द लाला, शैलेन्द्र यादव, सेमरियावा ब्लाक प्रमुख मुमताज अहमद, नूरूज्जमा अंसारी, अशोक चैधरी, गणेश चैहान, रालोद पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार, रामदरश यादव, शकुन्तला यादव, मालती यादव, मुनीरूल हसन चैधरी, संतराम यादव, चन्द्रभूषण पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रामललित चैधरी सहित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल एमएलसी उनके अन्तिम यात्रा में शामिल हुए। भालचन्द्र यादव के अन्तिम यात्रा में हजारो की भीड़ शामिल हुई जिसमें विभिन्न राजनैतिक दलो के नेता शुभचिन्तक शामिल रहे। इसी क्रम में सेमरियावा प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व सांसद भालचंद यादव के अंतिम दर्शन हेतु शनिवार को सुबह ही से तप्पा उजियार के विभिन्न गांवों से भगता जाने का सिलसिला सुबह से जारी हो गया। लोगों के आने जाने की सिलसिला सुबह से शाम तक जारी रहा। पूरे क्षेत्र में दो दिन से भालचंद यादव के कार्यों और व्यक्तित्व को लेकर आम खास की जबान पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पूर्व सांसद भालचंद यादव के निधन की खबर से तप्पा उजियार में सन्नाटा पसर गया। लोगों में अपार दुख है। ऐसा प्रतीत होता है कि घर का कोई सदस्य परिवार से बिछड़ गया। विकास पुरुष के नाम से याद किए जाने वाले पूर्व सांसद भालचंद यादव द्वारा जनपद संतकबीरनगर को नई पहचान और बुलंदी पर पहुंचने हेतु लोग याद कर रहे। भालचंद यादव तप्पा उजियार के लोगों के दिलों में राज करते थे। आज भी लोग प्यार से सांसद का ही संबोधन करके उनको याद करते हैं। इसे राजनीति की अपूर्णनीय क्षति बता रही है जनता। इनकी कमी पूरा करना नामुमकिन हैं। गरीबों का सेवक दुख-सुख में शामिल होने वाले भाल चंद के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। सभी दल के लोग उनके कार्यों उनके व्यक्तित्व से प्रेम करते थे। मायनरिटी में बेहद लोकप्रिय भालचंद यादव के निधन की खबर से गम छा गया है। भालचंद यादव के बेहद करीबी मुनिरुल हसन चैधरी, अन्वार आलम चैधरी, मशहूर आलम चैधरी, मो अहमद जिपस, मौलाना अतीक असर नदवी, महमूद आलम चैधरी, फिरोज अहमद नदवी, मुजीबुर्रहमान कासमी, जफीर अली करखी मो आजम, एजाज मुनीर वकील अहमद प्रधान, रियाज अहमद प्रधान, इरफान अहमद प्रधान, सेराज अहमद, मो मुबीन, बैतुल्लाह, वसीम अहमद, मारूफ अहमद, निजामुद्दीन प्रधान, फैज अहमद, आदि ने गम व दुख व्यक्त किया है।
पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयास का किये प्रशंसा संतकबीरनगर। नगर पंचायत मगहर कस्बा में स्थापित एम0आर0एफ0 सेन्टर की स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुॅची नगर पंचायत अध्यक्षा मगहर श्रीमती अनवरी बेगम ने एफ0आर0एफ0 सेन्टर की प्रशंसा करते हुए कहा कि यूनिट स्थापना से पर्यावरण को सुरक्षित रखने का एक अच्छा इन्तजाम है। उन्होंने सेन्टर के अधिकारियों एवं कार्य करने वाले कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि नगर पंचायत मगहर उनके सहयोग के लिए सदैव खड़ी है। जो भी उनकी जरूरत होगी वह नियमानुसार पूरा किया जायेगा। उन्होंने मगहर नगर पंचायत के निवासियों से अपील किया है कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें। घरों में कूड़ा गीला व सूखा अलग-अलग रखे व पॉलिथीन के प्रयोग से बचे। अपने अगल-बगल पड़ोसियों को भी जागरूक करें। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि/पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नूरूज्जमा अंसारी, सभासद अवधेश सिंह, सभासद कृष्ण चन्द, सभासद अतुल श्रीवास्तव, सभासद प्रतिनिधि असअद, सभासद प्रतिनिधि अहमद अली, सभासद प्रतिनिधि सुहेल अहमद, बेलहर सभासद मोहम्मद समीर, लिपिक संजय दूबे, आलोक कुमार, विशा...